फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जनपद के 15 हजार वाहनों पर दिल्ली में घुसने पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के लिए शनिवार से दिल्ली बॉर्डर के अंदर 15 हजार व्यवसायिक वाहनों के घुसने पर रोक लगा दी है। फैसले से जनपद के वाहन चालक परेशान नजर आए। चालकों का कहना है कि फैसले से उन्हें बड़ा नुकसान झेलना होगा।
विज्ञापन

एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने एक नवंबर से केवल बीएस-6, सीएनजी और इलेक्टि्रक वाहनों की दिल्ली में प्रवेश के आदेश दिए हैं। इस नियम को केवल व्यवसायिक वाहनों के लिए लाया गया है। इसके साथ ही दिल्ली में पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को दिल्ली में आने से रोकने के लिए ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे। दिल्ली के बॉर्डर पर शनिवार को चेक करने के लिए बॉर्डर पर ही चेकिंग अभियान जारी रहा। नियम के तहत केवल उन ही गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश होगा, जो बीएस-6, सीएनजी और इलेक्टि्रक वाहन होंगे। चाहे वह डीजल या पेट्रोल वाहन हो। यह नियम उन गाड़ियों पर लागू नहीं होगा, जिनका पंजीकरण दिल्ली में हुआ है, लेकिन बाहर से आने वाली गाड़ियों के लिए अनिवार्य होगा। शहर के गाड़ी चालक रोहित व खेड़ी के राजेश शर्मा ने बताया कि अब शादी के चलते कमाई का समय आया था, लेकिन नियम के कारण उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। वह दिल्ली बॉर्डर में नहीं घुस सकेंगे। उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वह बीएस-6 गाड़ी खरीद सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें