फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइट खराब, यातायात संचालन प्रभावित

Thu, 07 Nov 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यातायात माह में भी शहर में ट्रैफिक लाइट खराब पड़ी है। इससे यातायात संचालन प्रभावित होने के साथ ही वाहन चालक पुलिस के सामने ही बेतरतीब तरीके से निकल रहे हैं। इससे दुर्घटना होने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर में अजंता चौक और विजय चौक पर यातायात संचालन के लिए ट्रैफिक लाइट लगाई गई है। पिछले काफी समय से दोनों चौराहों पर ट्रैफिक लाइट खराब पड़ी है, जिससे यातायात संचालन बाधित हो रहा है। चौराहों पर यातायात पुलिस व थाना पुलिस तैनात होने के बाद भी वाहन चालकों को पुलिस के सामने ही आपाधापी रहती है। विपरित साइड और आपाधापी में कई बार वाहन आपस में टकरा जाते हैं। ट्रैफिक लाइट न होने से चौराहों पर हादसे का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

जिला यातायात प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि चौराहों पर लगी ट्रैफिक लाइटों की मरम्मत कराकर जल्द ही चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें