फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात में छाया रहा स्मॉग, दिन में निकली धूप, एक्यूआई 171

Thu, 07 Nov 2024 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में लोगों को अभी वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। रात में स्मॉग छाया रहा और दिन में धूप निकली। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 171 रहा। उधर, पिछले 24 घंटे में जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ है। दिवाली के एक सप्ताह बाद भी वायु प्रदूषण अभी सामान्य नहीं हो पाया है। इसकी वजह त्योहार पर आतिशबाजी व पटाखों को जलाना माना जा रहा है। रोज की तरह बुधवार रात में भी स्मॉग की धुंध छायी रही। स्मॉग के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 171 रहा हालांकि पिछले 24 घंटे में यह कुछ कम हुआ है। बुधवार को एक्यूआई 180 रहा था। एक्यूआई कम होने के बाद भी लोगों को वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। बृहस्पतिवार को दिन में मौसम साफ रहने के कारण धूप निकली। जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें