संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर ट्रैफिक लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हुई हैं। इसके चलते हर समय हादसों का खतरा मंडराता रहता है। ट्रैफिक लाइटें बंद होने से वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए चारों तरफ से बेधड़क निकलते हैं। इस वजह से छोटे-बड़े हादसे कभी भी हो सकते हैं। स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
बलवा निवासी दीपक ने बताया कि बलवा चौराहे की लाइटें अक्सर बंद रहती हैं। ऐसे में ट्रैफिक नियम पूरी तरह ध्वस्त हो जाते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कलक्ट्रेट के पास रहने वाले सुशील ने कहा कि जल्द ही इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी, ताकि प्रशासन समस्या का स्थायी समाधान कराए।
नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे वाहन चालक : ट्रैफिक लाइटें बंद होने के कारण वाहन चालकों में अनुशासन खत्म हो गया है। कहीं भी रुकने या इंतजार करने के बजाय लोग सीधा गाड़ी निकाल देते हैं। चौराहों पर बाईं, दाईं और सामने से आ रहे वाहन अचानक आमने-सामने आ जाते हैं। स्थिति यह है कि पैदल यात्री और स्कूली बच्चों तक को सड़क पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शामली दिल्ली मार्ग पर बलवा बाइपास पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट । संवाद
शामली दिल्ली मार्ग पर बलवा बाइपास पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट । संवाद
शामली दिल्ली मार्ग पर बलवा बाइपास पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट । संवाद
शामली दिल्ली मार्ग पर बलवा बाइपास पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट । संवाद