फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विजय चौक पर घंटों लगा जाम, चरमराई व्यवस्था

Thu, 19 Nov 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के विजय चौक पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
शामली। शहर के व्यस्त विजय चौक पर बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। चारों ओर से छोटे-बड़े वाहनों के एक साथ पहुंचने से लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

वाहनों की कतारें फव्वारा चौक और अजंता चौक तक पहुंच गईं। दोपहिया वाहन चालकों को भी निकलने के लिए जगह नहीं मिली, जबकि कार और अन्य बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख चौराहों पर यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस की तैनाती की जाएगी। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें