फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक कांवड़ियों के वाहनों से लगा जाम

विज्ञापन
शामली में डाक कांवड़ियों के वाहनों से लगा जाम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
डाक कांवड़ियों के वाहनों से लगा जाम
विज्ञापन

शामली। महाशिवरात्रि का त्योहार ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है। हरिद्वार से हरियाणा के लिए डाक कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। डाक कांवड़ियों के आवागमन बढ़ने से शामली के शिव चौक पर जाम की स्थिति बन गई। भिवानी, हिसार, रोहतक के शिवभक्तों की संख्या बढ़ गई है। डाक वाहनों पर बोल बम-बम, हर-हर महादेव का जयघोष गूंज रहा है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि एक मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि के मद्देनजर पैदल और डाक कांवड़ियों के वाहनों की संख्या पिछले दो दिनों से बढ़ रही है। शनिवार को हरिद्वार, गंगोत्री, ऋषिकेश से पैदल और डाक कांवड़ियों की हरियाणा, राजस्थान की संख्या बढ़ गई है। डाक कांवड़ियों के वाहनों के आने से शहर के शिव चौक पर जाम की स्थिति बन गई है। पैदल और डाक कांवड़िया शिव चौक पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक करके अपने गृह जनपदों की ओर प्रस्थान कर रहे है। डाक कांवड़ियों के वाहनों पर बंधे डीजे पर भगवान आशुतोष के भजन गूंजने से माहौल शिवमय हो गया है। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। अगले दो दिन शिवभक्तों का सैलाब उमड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें