फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने मंडी और लाइसेंस शुल्क का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने मंडी और लाइसेंस शुल्क का किया विरोध
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन संगल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को सौंपा। व्यापारियों ने मंडी और लाइसेंस शुल्क दोबारा लगाने का विरोध किया। शासनादेश वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन संगल के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि शासन ने मंडी शुल्क, लाइसेंस और गेट पास से मुक्त कर दिया था। व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिल गई थी। ज्ञापन में कहा कि मंडी लाइसेंस बनवाने, गेट पास काटने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाएगा। शासनादेश वापस लिए जाने की मांग की है। व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में मंडल के जिलाध्यक्ष पवन संगल, प्रणव गुप्ता, मनोज गर्ग, रोहित बाग्गा, विनीत कर्णवाल, कुणाल कौशल, आकाश गुप्ता, मानव ऐरन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें