इगलास की रैली को एतिहासिक बनाएंगे
शामली। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को माजरा रोड स्थित जिला कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि यशवीर सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को किसान मसीहा चौ. चरण सिंह की जयंती इगलास में धूमधाम से मनाई जाएगी। एतिहासिक रैली होगी। जिसे रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने कहा कि जिले से 60 बसें रैली में पहुंचेंगी। इस मौके पर ऋषिराज राझड़, राजेश्वर बंसल, डॉ. हरेंद्र वर्मा, प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली खान, अब्दुल वारिस, अरविंद झाल, रजत निर्वाल, अखिल बंसल, संजीव, मंगल सिंह पंवार, पप्पू, लोकेंद्र, राजेश, सोनू, सतीश आदि मौजूद रहे। संवाद