फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने डीएम, एसपी से मांगी सुरक्षा

Sat, 10 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
complaint - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कैराना में व्यापारियों के उत्पीड़न के मामले में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम और एसपी से मिला। व्यापारियों ने दोनों अधिकारियों को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा और व्यापारी से रंगदारी मांगे जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने कैंप कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम सुजीत कुमार को सौंपा। उन्होंने बताया कि कैैराना में तीन सालों से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वैश्य समाज के लोगों की हत्याएं, लूट-डकैती एवं रंगदारी की घटनाओं से व्यापारियों में भय एवं दहशत का माहौल है। 

मोहल्ला शंकर सौदियान निवासी सचिन कंसल से पांच लाख रुपये की पांच दिन पूर्व रंगदारी मांगी गई। शिकायत के बावजूद पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे व्यापारी कैराना से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। कैैराना सांसद द्वारा पलायन प्रकरण को उठाया गया था। व्यापारियों ने डीएम और एसपी से सुरक्षा की मांग की है। इस दौरान पंकज गुप्ता, अमित कुमार, अमित गर्ग, प्रवीण कुुमार गर्ग एडवोकेट, डॉक्टर सुनीत मित्तल, सुरेश गुप्ता, राजीव गर्ग, अनुज गर्ग, मनोज अग्रवाल, पवन कुमार, तरुण अग्रवाल, सुनील गर्ग, संजय अग्रवाल, योगेश गोयल, शुभम गोयल, विनय गर्ग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें