फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में व्यापारी लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दो दिन से लापता रेडीमेड गारमेंटस व्यापारी की पत्नी ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। इस मामले में एक दिन पहले एक महिला ने व्यापारी पर साढ़े 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

रविवार को गांव झाड़खेडी निवासी पूजा सैनी ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार को जोड़ियां कुआं निवासी कविता शर्मा अपने पति मनीष के साथ उसके पति प्रदीप की रेडीमेड गारमेंटस की दुकान पर पहुंचे थे और गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी। जिसके बाद से प्रदीप डिप्रेशन में आ गए थे। शुक्रवार सुबह उनके पति घर से बाहर टहलने के लिए गए थे, उसके बाद से उनका कोई पता नहीं है।
उधर इस मामले में एक दिन पहले ही कविता शर्मा ने तहरीर दी थी कि प्रदीप और उसके भाई संदीप सैनी ने उसके पति से ईट भट्ठे में साझीदारी करने के नाम पर साढ़े 10 लाख रुपये लिए थे। वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी के रिश्तेदार जो कि एक जनप्रतिनिधि का गनर भी है, वह फोन पर धमकी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है। गुमशुदगी की मामला भी संदिग्ध लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें