आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
शामली। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर सेवा समिति की ओर से शहर के अजंता चौक स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कैंडल जलाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि वार्ड सभासद निशिकांत संगल ने कहा कि बाबा साहब ने शोषित, वंचित और दलितों के हितों में जो कार्य किए हैं वह वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प भी दिलाया। लोगों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर कैंडल जलाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर ईश्वर सिंह जाटव, रविकांत मौर्य, कारी बिलाल, अमित जाटव, अमन जाटव, सुरेंद्र जाटव, भोपाल, राजू आदि रहे।
निर्धन लोगों को कंबल और गरम कपड़े बांटे
कांधला। मंदिर महादेव मारूफ शिवाला कांधला धर्मार्थ ट्रस्ट की और से असहाय निर्धन लोगों के लिए बढ़ती हुई सर्दी के मद्देनजर एक सहायता शिविर लगाया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश संत सुरक्षा परिषद के कानूनी सलाहकार अमित गौड़ द्वारा निशुल्क कंबल और ट्रस्ट द्वारा गर्म कपड़े वितरित किए गए। आयोजन में पंडित सत्यनारायण गिरि महाराज, ठाकुर भविंद्र राघव, धर्म सिंह, मुस्तकीम मल्लाह का सहयोग रहा। कार्यक्रम में सहयोग हेतु मुस्तकीम मल्लाह को ट्रस्ट की अध्यक्ष शालिनी कौशिक द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की महासचिव डॉक्टर शिखा कौशिक, मिथलेश शर्मा, अनामिका गौड़, उज्जवल गौड़, सोनाक्षी गौड़ आदि मौजूद रहे।
शामली क्षेत्र के गांव खेडीकरमू में डा0भीम राव अम्बेडकर की मुर्ति पर पुष्पअर्पित करते बसपा कार्य?- फोटो : SHAMLI
शामली अजंता चौक पर डा0भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यपर्ण करते भीम आर्मी के सदस्य- फोटो : SHAMLI