फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी मुसीबत, ऊन-शामली मार्ग पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। ऊन-शामली मार्ग पर सोमवार शाम पराली से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच सड़क पर फंस गई। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यातायात बाधित होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जाम में कई प्राइवेट बसें भी फंस गईं। काफी मशक्कत के बाद बस परिचालकों ने खुद आगे बढ़कर ट्रॉली को निकलवाया, तब जाकर मार्ग सुचारू हो सका।कस्बे के तारीफ आलम, शमशाद अली, डाॅ.रामफल सिंह, टीटू कुमार, अखलाक राना ने बताया कि पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का आना-जाना आम हो गया है, जिससे आए दिन जाम की समस्या खड़ी होती है। उनका कहना है कि परिवहन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्ती बरतने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें