फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार को तीन सौ मीटर तक घसीटते ले गई ट्रैक्टर ट्रॉली, पांच घायल

विज्ञापन
खोडसमा गांव में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। ग्रामीण
विज्ञापन
झिंझाना। दिल्ली में पकड़े गए भाई को छुड़ाने निकले चौसाना निवासी चार भाई और ताऊ हादसे का शिकार हो गए। खोड़समा गांव के पास पुराल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार कार जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रॉली में फंस गई और ट्रैक्टर करीब तीन सौ मीटर तक उसे घसीटता चला गया। हादसे में पांच घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चौसाना निवासी वाजिद, उसके भाई राशिद, वाहिद, अबरार और ताऊ रिजवान दिल्ली में रेलवे पुलिस द्वारा पकड़े गए अपने लापता भाई को लेने निकले थे। दो दिन से लापता भाई के दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली थी।
खोड़समा गांव के पास आगे चल रही पुराल से भरी ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आता वाहन देख वाजिद ने कार ट्रॉली की ओर सटा दी, लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार सीधी ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर के बाद कार बुरी तरह फंस गई और ट्रैक्टर उसे घसीटता रहा।
विज्ञापन

राहगीरों ने ट्रैक्टर रुकवाया और क्षतिग्रस्त कार से सभी को निकाला। पांचों को करनाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक को कब्जे में लिया।

खोडसमा गांव में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। ग्रामीण

खोडसमा गांव में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें