फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से दो टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर - ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए। गनीमत रही कि दोनों पर सवार दोनों युवक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बीबीपुर निवासी अजय कुमार रविवार को करीब 11:30 बजे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने दो अन्य साथी रामकुमार व बोबी के साथ कोल्हू में गन्ना डालने के लिए चला था। करीब दो किमी बाद ही करनाल हाईवे पर चढ़कर कट से निकलकर झिंझाना की ओर मुड़ना चाहता था, कि तभी शामली की ओर से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया।
ट्रक को लेकर बुलंदशहर निवासी इमरान करनाल की ओर जा रहा था। मौके पर पहुंची अहमदगढ़ पुलिस चौकी के इंचार्ज पवन यादव ने बताया कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। गांव के प्रधान के पति दिनेश ने दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें