फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कस्बावासियों ने डीआरएम की ट्रेन रुकवाई, समस्या रखी

Sat, 31 Jan 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
एलम में डीआरएम से वार्ता करते लोग ।  संवाद
विज्ञापन
कांधला। कस्बा एलम में रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरपास निर्माण कार्य का विरोध करते हुए शुक्रवार को कस्बावासियों ने डीआरएम की ट्रेन को रुकवा लिया। लोगों ने अंडरपास निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित फाटक संख्या 70-सी पर अंडरपास निर्माण प्रस्तावित है। शुक्रवार को डीआरएम पुष्पेंद्र रमन त्रिपाठी सहारनपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही कस्बावासी रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए और ट्रेन को रुकवाकर डीआरएम से वार्ता की। कस्बावासियों ने बताया कि इस फाटक से होकर भनेड़ा, नाला, कनियान सहित दर्जनभर गांवों के लोगों का आवागमन होता है। साथ ही भारी वाहनों का भी इसी मार्ग से आवागमन रहता है।
लोगों का कहना है कि अंडरपास बनने से जलभराव की समस्या के साथ-साथ अन्य कई परेशानियां उत्पन्न होंगी। कस्बावासियों ने अंडरपास के स्थान पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिलेगी। लोगों की मांग पर डीआरएम ने दोबारा सर्वे कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संगीता, सतबीर, अंकित कुमार, जयकुमार, राहुल, सोनू, देवेंद्र, रितेश, वरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें