कैराना में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश सदस्य पद के चुनाव के दौरान कचहरी में अपने प्रत्याशियों क
कैराना। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सदस्य पद के चुनाव में पहले दिन शुक्रवार को कुल 763 मतदाताओं में से 242 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को भी मतदान होगा।
शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से बाहर भवन में पीठासीन अधिकारी/अपर जिला सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार राय और सिविल जज सीनियर डिवीजन आशीष कांबोज की अध्यक्षता में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश सदस्य पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ।
मतदान के दौरान कचहरी में समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। शामली तहसील, ऊन तहसील और कैराना स्थित शामली जनपद न्यायालय के कुल 763 मतदाताओं को मतदान करना था। बार एसोसिएशन के महासचिव सरवेज जंग ने बताया कि शुक्रवार को मतदान के पहले दिन शाम 5:00 बजे तक 242 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
शनिवार को भी बार भवन में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। शामली से सदस्य पद पर शैलेंद्र कुमार प्रत्याशी है।