झमाझम बारिश से शहर बन गया जलाशय
शामली। सोमवार की पूूूरी रात हुई झमाझम बारिश से शहर जलाशय में तब्दील हो गया।
रविवार मध्यरात्रि से प्रारंभ हुई बारिश सोमवार को दोपहर तक रुक रुक कर होती रही। पिछले 36 घंटे तक रुक- रुक बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। पिछले तीन दिनों में 100 एमएम और 24 घंटे में 75एमएम बारिश रिकार्ड की गई। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने के कारण दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड दर्ज किया गया।
पिछले एक सप्ताह से रुक -रुक हो रही झमाझम बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। बारिश से ईख- धान और हरे चारे की फसलों को फायदा पहुंचा है। सोमवार की मध्यरात्रि हुई बारिश से मंगलवार की सुबह दस बजे तक झमाझम बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। पिछले रविवार से लेकर मंगलवार सुबह दस बजे तक रुक- रुक कर हो रही बारिश से शहर के कबाड़ी बाजार,बड़ा बाजार, नगर पालिका रोड, नेहरू रोड, टंकी रोड, माजरा रोड, ब्लाक रोड, मोहल्ला पंसारियान, मोहल्ला बरखंडी में जगह- जगह पानी पानी हो गया। जलभराव होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले घंटे की बारिश से खेत खालियान और रेलवे के अंडरपास भर गए। बारिश से किसानों की ईख, धान, हरे चारे की फसल को फायदा हुआ है। रुक रुक कर हो रही बारिश से दिन का और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने से पारा लुढ़क गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। 13 किमी हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। पूूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार ने बताया कि सोमवार से लेकर मंगलवार सुबह आठ बजे तक 75 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। सोमवार से लेकर मंगलवार सुबह आठ बजे तक 25 एमएम बारिश हो चुकी है। उनका कहना है कि पिछले तीन दिनों में कुल 100एम एम बारिश रिकार्ड की जा चुकी है।
सावन के पहले सप्ताह में होगी झमाझम बारिश
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि अगले मंगलवार तक तक झमाझम बारिश होगी। बारिश से किसानों की फसलों को अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। दिन और रात के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री का अंतर आ जाने से दिन का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
इंद्रपाल सिंह पांचाल
शामली जीआरपी थाने में भरा पानी- फोटो : SHAMLI