फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल अचीवमेंट सर्वे में शामली ने मंडल में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता परखने के लिए पिछले साल भारत सरकार द्वारा कराए गए नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 की रिपोर्ट के आधार पर राज्य स्तर पर जारी रैंकिंग में शामली जिले ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस सर्वे में 139 विद्यालयों के 2454 बच्चों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित 596 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता परखने के लिए भारत सरकार ने पिछले साल नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 कराया था। इस सर्वे में जिले के 139 विद्यालयों में कक्षा तीन, पांच और कक्षा आठ के बच्चों की परीक्षा हुई थी। प्रश्नों के उत्तर ओएमआर सीट पर भरे गए थे। कक्षा तीन और कक्षा पांच में भाषा, गणित और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई थी, जबकि कक्षा आठ में चार विषय भाषा, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान की परीक्षा हुई थी।
बेसिक शिक्षा के सामुदायिक सहभागिता के जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2021 की रिपोर्ट के आधार पर राज्य स्तर पर रैंकिंग जारी की गई है। इस रैंकिंग में जिले में बच्चों ने शैक्षिक गुणवत्ता के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है। सहारनपुर मंडल में शामली जिले ने तीनों कक्षाओं में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर जारी रैंकिंग में शामली जिले को कक्षा तीन में सातवां, कक्षा पांच में छठा, कक्षा आठ में 18वां स्थान मिला है। मुजफ्फरनगर जिले को कक्षा तीन में 41वां, कक्षा पांच में 14वां और कक्षा आठ में 48वां स्थान मिला है। सहारनपुर जिला कक्षा तीन में 17वां, कक्षा पांच में 21वां और कक्षा आठ में 37वें स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

राज्य स्तर पर जारी रैंकिंग की स्थिति
जिला - कक्षा तीन - कक्षा पांच - कक्षा आठ
शामली - 07 - 06 - 18
मुजफ्फरनगर - 41 - 14 - 48
सहारनपुर - 17 - 21 -37
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें