कैराना। पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच 709 एडी को निर्माण तेज गति के साथ चल रहा है। इस हाईवे पर हरियाणा के सनौली से करीब 500 मीटर पहले टोल प्लाजा का निर्माण जारी है। जिले से इस हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल टैक्स देना पड़ेगा।
जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच 709 एडी को निर्माण कराया जा रहा है। कंपनी को हाईवे का निर्माण कार्य सितंबर 2022 तक पूरा कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपना होगा। हाईवे का निर्माण पूरा होने के बाद वाहन चालकों को हरियाणा के सनौली से पहले टोल देना होगा। वहां पर प्लाजा का निर्माण तेजी से चल रहा है। जीआर कंपनी के अधिकारी ने बताया कि उन्हें केवल हाईवे व टोल का निर्माण कराकर राष्ट्रीय् राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपना है। संवाद