फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभार्थियों को मिल रहा शत प्रतिशत लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का पात्रों को मिल रहा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भाजपा के बूथ सशक्तीकरण अभियान अंतर्गत पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सोमवार को थानाभवन विधानसभा के गांव भैंसवाल की बूथ संख्या 245 गांव कसेरवा कला की बूथ संख्या 257 व 259 पर प्रवास किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। जहां पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था, वहीं प्रदेश व केंद्र सरकार योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्रों को पहुंचा रही हैं। जिले में भी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं क्रियान्वित हैं। बड़े-बड़े हाईवे जनपद में बनाए जा रहे हैं। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी, अशोक कश्यप, रमेश धीमान, जयदेव कुमार, आशीष चौधरी, सत्यप्रकाश शर्मा, नरेंद्र चौधरी, मनीष चौधरी, अजय देशवाल व बूथ की समिति उपस्थित रही। इससे पूर्व सुरेश राणा ने थानाभवन स्थित कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत जनसमस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें