फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के निरीक्षण में गंदे मिले शौचालय

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट का निरिक्षण करते डीएम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के निरीक्षण में गंदे मिले शौचालय
विज्ञापन

शामली। डीएम अखिलेश सिंह ने तहसील परिसर में स्थित कलक्ट्रेट में बने शौचालय की छत पर अनावश्यक पानी पाए जाने एवं शौचालय में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने पानी की टंकी की मरम्मत एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम ने कलक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। तहसील के द्वितीय तल पर आपूर्ति कार्यालय का निरीक्षण करते हुए वहां उपस्थित फरियादियों से जानकारी प्राप्त की। फरियादियों ने राशन कार्ड काटने की शिकायत की। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को कार्यालय व सीढ़ियों की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी व्यवस्था की जाए। जिला निर्वाचन, पंचायत एवं नगर निकाय शामली, कलक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न पटलों की जानकारी प्राप्त करते हुए टूटी कुर्सी को बदलवाने एवं विद्युत तारों को सही करने के साथ-साथ साफ-सफाई के कडे़ निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें