ऑरेंज ग्लोबल ओलंपियाड में 21 छात्राओं का चयन
शामली। जलालाबाद में एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में ऑरेंज ग्लोबल ओलंपियाड के तहत कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। स्कूल के 115 छात्रों में से 21 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए किया गया है। जलालाबाद में एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में इन छात्रों में निशांत गुप्ता ने अधिकतम अंक प्राप्त किए। गणित और विज्ञान में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। कक्षा सात के ईश पुंडीर ने हिंदी विषय में स्वर्ण पदक दसवीं कक्षा की अपूर्वा ने गणित में रजत पदक, दसवीं कक्षा की इकरा परवीन को विज्ञान विषय में रजत, दसवीं कक्षा की तनु ने भी विज्ञान में रजत पदक प्राप्त किया। परीक्षा में शरद गर्ग इस परीक्षा के कोआर्डिनेटर रहे।इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों को उत्तीर्ण परीक्षा के प्रमाण पत्र भी दिए गए। कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्यों में से विनीत बंसल, नितिन गर्ग और कमल जी द्वारा बच्चों को बधाई दी गई। प्रधानाचार्या आदेश सिसोदिया ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।