शामली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी भवनों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कलक्ट्रेट, विकास भवन, एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, शहरी कोतवाली, नगरपालिका परिषद कार्यालय, अग्रसेन पार्क, नगर का ऐतिहासिक स्थल शहीद स्थल सुभाष चौक एसटी तिराहे पर अमर शहीद मोहर सिंह, हनुमान धाम पर शहीद स्मारक आदि को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है।
सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुबह साढ़े आठ बजे कलक्ट्रेट कार्यालय, विकास भवन समेत सभी सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्षों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सुबह दस बजे पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
एसपी विजय भूषण सिंह पुलिस परेड की सलामी लेंगे। दोपहर बारह बजे नगरपालिका परिषद कार्यालय से आरके इंटर कालेज तक जिले शिक्षण संस्थाओं और स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी।