फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसानों की हालत बिगड़ी

Tue, 26 Jan 2016 01:05 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। ऊन ब्लाक के चौसाना बिजलीघर पर चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान धरने पर बैठे दो ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


 चौसाना बिजलीघर को बाढ़ीमाजरा के फिटर से हटाकर श्यामली-श्यामला के बिजलीघर से जोड़ने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है। चौसाना क्षेत्र के किसानों ने पांच माह पूर्व भी इसी मांग को लेकर धरना दिया था। उस दौरान विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

जिसके बाद अधिकारी अपने वादे को भूल गए। समस्या का समाधान नहीं होने पर फिर से ग्रामीणों ने बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया है। पिछले छह दिनों से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। सोमवार को महताब और खलील की बुखार के कारण हालत खराब हो गई। जिनका स्थानीय चिकित्सकों ने इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की हालत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी पहुंचे। विद्युत निगम के अधिकारियों से बात की। जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इकराम का कहना है कि जब तक श्यामली-श्यामला से चौसाना बिजलीघर को नहीं जोड़ देता, तब तक धरना जारी रहेगा। खोड़समा, जिजौला, बल्लामाजरा, लक्ष्मीपूरा, पठानपूरा, चौसाना, भड़ी, सुंदरनगर, सकौती आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें