फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंकों को वेबसाइट पर अपलोड करने का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। माध्यमिक विद्यालयों में हुई कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का सोमवार को आखिरी दिन है। जनपद में लगभग 85 विद्यालयों के अंक अपलोड हो पाए हैं। 20 विद्यालयों के अंक अपलोड होने बाकी है।
विज्ञापन

जनपद में 105 माध्यमिक विद्यालय संचालित है। इनमें 19 राजकीय, 32 सहायता प्राप्त और बाकी विद्यालय वित्तविहीन है। सभी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा पूरी हो चुकी है। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने इस बार सभी विद्यालयों को कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थियों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंकों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। परिषद की तरफ से अंकों को अपलोड करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर दी गई है।
सोमवार को अंकों को अपलोड करने का आखिरी दिन है। जिले में करीब 85 विद्यालयों ने विद्यार्थियों के प्राप्त अंकों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। करीब 20 विद्यालय ऐसे है, जिन्होंने अभी तक सभी विद्यार्थियों के अंक अपलोड नहीं किए हैं। उन विद्यालयों के लिए मात्र एक दिन बचा है। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि उनके विद्यालय में कक्षा नौ के 325 विद्यार्थी, हाईस्कूल के 225, 11वीं के 550 और इंटर के करीब 500 विद्यार्थी हैं। सभी विद्यार्थियों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए जा चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट पर 20 दिसंबर तक अपलोड करने के निर्देश परिषद की तरफ से दिए गए हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इसके बारे में पहले ही अवगत कराया जा चुका है। अधिकतर विद्यालयों द्वारा अंक अपलोड किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें