कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिए सुझाव
शामली। कोरोना वायरस से बचाव के लिए डीएम जसजीत कौर ने कहा कि सफाई रखें, लोगों से दूरी बना कर रखें। थोड़ी- थोड़ी देर बाद हाथ धोने की आदत डालें। आवश्यकता साबुन- एल्कोहल आधारित लिक्विड से हाथ धोएं या सैनिटाइजर से हाथ साफ कर लें।
उन्होंने कहा कि हाथों के साफ दिखने पर भी नियमित अंतराल पर हाथ धोते रहे। खांसते- छीकते समय अपनी नाक व मुंह को रुमाल से अवश्य ढक लें। छींकते समय अपना मुंह कोहनियों के मध्य रखें। हथेलियों का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान सुरक्षित दूरी अवश्य बनाए रखें। विशेषकर ऐसे लोगों से जिन में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दे, तो वह अपने शरीर का नियमित रूप से तापमान नोट करें। किसी प्रकार के बुखार, सांस लेने में परेशानी व खांसी की शिकायत होने पर तत्काल चिकित्सक का परामर्श लें। उन्होंने कहा कि किसी से हाथ न मिलाएं। बिना हाथ धोए सैनिटाइजर किए हुए अपने नाक, मुंह, आंख को न छुएं। सामाजिक समूहों में बैठने वाले स्थानों पर भी जाने से बचें।