फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आंधी-तूफान के साथ बारिश बनी आफत, 12 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Tue, 05 May 2026 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
ऊन के गांव खेड़ाभाऊ में आंधी के दौरान विद्युत लाइन पर गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में रविवार देर रात आंधी-तूफान के साथ बारिश में 50 से ज्यादा स्थानों पर फाॅल्ट होने के कारण 12 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। कई स्थानों पर पेड़ टूट गए और होर्डिंग-फ्लैक्स उखड़ गए।
विज्ञापन

बारिश होने से अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह का कहना है कि मंगलवार सुबह को बादल छाने और दिन में धूप निकलने के आसार है।
जिले में रात करीब 11 बजे बादल छा गए और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई। आंधी में शहर में रेलपार समेत कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। हाईवे किनारे लगे होर्डिंग व फ्लैक्स उखड़ गए। आंधी में विद्युत लाइनों में 50 से ज्यादा स्थानों पर फाल्ट होने पर रात से लेकर सोमवार दोपहर तक 12 घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों को सुबह पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा। पानी के लिए लोग दूर-दराज में लगे हैंडपंपों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ा। सोमवार सुबह नौ बजे से धूप निकली इसके बाद शाम तक धूप निकली रही। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस गिरकर 25 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होकर 21 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर हवा 19 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलती रही। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में करीब 25 स्थानों पर पेड़ टूटकर गिरने से फाॅल्ट होना जानकारी में आया है। फाॅल्ट को ठीक कर अधिकतर स्थानों पर दोपहर तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है।
कस्बा कांधला के मोहल्ला खेल में 11 हजार की हाईटेंशन लाइन पर बड़ा पेड़ गिरने से पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। सुबह के समय विभाग के कर्मचारियों ने लाइन पर गिरे पेड़ को हटाया।इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
कस्बा बाबरी व क्षेत्र में तूफान और बारिश के चलते बाबरी-बुटराडा मार्ग पर पानी की टंकी के सामने तथा पेट्रोल पंप से आगे अलग-अलग दो स्थानों पर पेड़ टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रात करीब 12 बजे ठप हो गई। बिजली बाधित होने से सुबह बच्चों को स्कूल जाने से पहले नहाने और महिलाओं को खाना बनाने, बर्तन धोने और अन्य घरेलू कार्यों में दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं किसानों के सामने पशुओं के लिए चारा काटने, पानी भरने और अन्य कृषि संबंधी कार्यों की समस्या बनी रही।
बिजली लाइनों के पास खड़े पेड़ बने हैं खतरा
ग्रामीण माशीउल्लाह खान, राजकुमार शर्मा, प्रमोद कुमार, आकाश शर्मा, ओम कुमार आदि का कहना है कि क्षेत्र में आंधी-तूफान के दौरान बिजली लाइनों के किनारे खड़े बड़े पेड़ अक्सर खतरा बन जाते हैं, जिससे आए दिन आपूर्ति बाधित होती है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रशासन से मांग की है कि बिजली लाइनों के आसपास खड़े जर्जर और बड़े पेड़ों की समय रहते छंटाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।

ऊन के गांव खेड़ाभाऊ में आंधी के दौरान विद्युत लाइन पर गिरा पेड़। संवाद

ऊन के गांव खेड़ाभाऊ में आंधी के दौरान विद्युत लाइन पर गिरा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें