फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में वांछित तीन चोर गिरफ्तार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से नगदी और टैबलेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन चोरों को गिरफ्तार कर किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि 16 जुलाई की शाम सूचना मिली कि तीन चोर गांव हरड़ फतेहपुर श्मशान घाट के पास बैठकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो चोर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बसंत निवासी मोहल्ला छिपियान थानाभवन, अमरीश निवासी गांव आबादगढ़, शादान निवासी मोहल्ला खेल थानाभवन को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि विकास निवासी नागल ताजपुर का दो जुलाई को बाइक पर रखा बैग चोरी हो गया था। बैग में दस हजार रुपये, एक मोबाइल, टैबलेट और कुछ जरूरी कागज थे। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से चोरी किए गए टैबलेट, बैग व जरूरी कागजात भी बरामद हो गए हैं। दस हजार रुपये तीनों लोगों ने खर्च करना बताया है। चोरी की घटना में प्रयोग की गई बिना नंबर की एक बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें