फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली में 26.40 लाख रुपये से जल्द बनेगी तीन सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका परिषद शहर के तीन वार्डों में तीन सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू करेगी। इसके लिए 26.40 लाख रुपये से अधिक का बजट निर्धारित किया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में सड़कों व नालियों के निर्माण के कार्य पारित किए गए हैं।
विज्ञापन

वार्ड 11 में मोहल्ला रेलपार गली नंबर छह में सड़क व नाली का निर्माण होगा। यह कार्य ओम सिंह के मकान से ओमपाल के मकान तक किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 9,42,910 रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। वार्ड 13 के मोहल्ला अटल विहार में भी सड़क व नाली बनाई जाएगी। यह हेमंत के मकान से सचिन के मकान तक होगी। इस निर्माण कार्य के लिए 8,79,178 रुपये का बजट मंजूर हुआ है।
वार्ड 20 के गगन विहार में भी सड़क व नाली का निर्माण होगा। यह पंकज जैन के मकान से अनुराग गोयल के मकान तक किया जाएगा। इस कार्य के लिए 8,18,044 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। अध्यक्ष संगल ने बताया कि सभी सड़कों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें