फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन आज से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एक साल 13 दिन से बंद चल रही तीन पैसेंजर ट्रेनों का सोमवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे पांच और छह अप्रैल से संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन का कार्यक्रम पहले ही दो अप्रैल को घोषित कर चुका है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुुनील धीमान ने बताया कि सोमवार सुबह 06.40 बजे शामली रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए 04466 बनकर पैसेंजर ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन दिल्ली 10.15 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन 04429 बनकर रात छह बजे पांच मिनट दिल्ली से चलकर शामली रात 9 बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। तीसरी ट्रेन 04465 तीसरी ट्रेन आठ बजे दिल्ली से शामली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

शामली में रात 11 बजे पहुंचेगी। छह अप्रैल को सहारनपुर से पैसेंजर ट्रेन 04430 चलकर शामली सुबह 8.45 बजे पहुंचेगी। यह पैसेंजर ट्रेन शामली से चलकर दिल्ली के लिए 12.30 बजे पहुंचेगी। दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे खंड में चार ट्रेनों के संचालन होने से आम नागरिकों को दिल्ली और सहारनपुर जाने में सुविधा मिलेगी। ट्रेनों में सवारियों का आवागमन बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें