ट्रेनों का संचालन बंद होने से रोडवेज की आय बढ़ी
शामली। यूपी रोडवेज की होली प्रोत्साहन योजना के तहत पिछले साल की अपेक्षा इस साल 21 प्रतिशत की आय में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल यूपी रोडवेज की आय बढ़ने का कारण ट्रेनों का संचालन बंद होना माना जा रहा है।
यूपी रोडवेज के लखनऊ मुख्यालय की ओर से यूपी रोडवेज के चालक-परिचालकों एवं डिपो कर्मचारियों की ओर से होली प्रोत्साहन योजना 25 मार्च से लेकर तीन मार्च तक लागू की गई थी। योजना में शामली रोडवेज डिपो की 23 रोडवेज की बसों के संचालन में शामिल किया गया था। इस साल योजना के दस दिन में यूपी रोडवेज की शामली डिपो की बसों ने 32,9 500 रुपये की आय अर्जित की गई है, जबकि पिछले साल योजना के तहत 26 लाख 59 हजार रुपये की सवारियों से आय हुई थी। पिछले साल की अपेक्षा इस साल छह लाख 50 हजार 500 रुपये की आय ज्यादा हुई है। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल 21 प्रतिशत आय में बढ़ोतरी हुई है।