फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चोरी-फायरिंग करने के आरोप में तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार बदमाशों ने एक माह पहले शामली क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की थी और 18 दिन पहले कांधला थानाक्षेत्र के गांव जसाला में एक घर में चोरी का प्रयास करने और मां-बेटे पर गोली चलाकर घायल करने की घटना की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर-ट्राली, तमंचा कारतूस और दो चाकू बरामद किए।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि आदर्श मंडी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात को लूट व चोरी की योजना बनाते हुए बधेव कट के निकट बाग से तीन बदमाश सचिन व अमन निवासी गांव बधेव और विकास उर्फ मोना निवासी गांव फुगाना जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने 15 जुलाई को शहर कोतवाली क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पुल के निकट रेस्टोरेंट के पीछे प्लाट में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की थी। इसकी रिपोर्ट वकील निवासी मोहल्ला अफगानान कैराना ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसके अलावा बदमाशों ने 27/28 जुलाई की रात में कांधला क्षेत्र के गांव जसाला में शिक्षा देवी व उनके पुत्र सचिन पर फायरिंग कर घायल कर दिया था। इसके अलावा बदमाशों ने गांव में फग्गन सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया था। पुलिस ने बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें