फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। बुखार से एक दिन में गांव सुन्ना में दो और गंगेरू में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दहशत के चलते ग्रामीण सीएचसी पर कोरोना की जांच कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

गांव सुन्ना निवासी पवन कुमार ने बताया कि गांव निवासी प्रमोद व अभिमन्यु को बुखार के साथ नजला जुकाम हुआ और अचानक उनकी मृत्यु हो गई। दोनों युवाओं की मृत्यु होने के बाद गांव में कोरोना महामारी फैलने का भय व्याप्त हो गया। कोरोना माहामारी फैलने के डर से बुधवार को बड़ी संख्या में सीएचसी पर कोराना की जांच कराने पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक रामबीर सिंह ने बताया कि महामारी के इस दौर में सभी को सतर्क रहकर कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। ग्रामीण भयभीत न होकर सतर्क रहे और फेस मास्क का प्रयोग करें। उधर, गांव गंगेरु निवासी नसीम की भी बुधवार को बुखार के चलते मौत हो गई। परिजनों ने शव को गमगीन माहौल में दफना दिया। ग्रामीणों में बुखार से हो रही मौत को लेकर दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें