फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़कर नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थाने के निकट स्थित हरदेव नगर कालोनी में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद और गहने चोरी कर लिए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भैंसवाल रोड स्थित हरदेव नगर निवासी सुरेश कुमार गांव सिलावर में बिजलीघर पर एसएसओ के पद पर कार्यरत है। रविवार की रात को वह ड्यूटी पर गए थे। उनकी पत्नी प्रेमो शिक्षिका होने के कारण उस दिन चुनाव ड्यूटी में गई थी। इसके बाद वह गांव ताना चली गई। घर पर ताला लगा हुआ था। सुरेश ने बताया कि पत्नी बुधवार को घर पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। सुरेश के मुताबिक चोर घर में रखे करीब दो लाख रुपये, सोने की झुमकी, दो अंगूठी, मंगलसूत्र व चेन सेट आदि गहने और कीमती सामान चोरी कर ले गए। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि घर में चोरी होने की सूचना मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें