फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली

विज्ञापन
कांधला सीएचसी में भर्ती मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली
विज्ञापन

शामली/कांधला। कांधला थानाक्षेत्र में गांव खंदरावली के जंगल में शामली पुलिस और सहारनपुर एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में सहारनपुर जिले के तीन बदमाश सनी, रोहित उर्फ पारुल और विशाल पंवार पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई नगदी, असलहा, कारतूस और सहारनपुर से लूटी गई कार बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार बदमाशों ने शनिवार देर शाम शामली में पेट्रोल पंप पर लूट और सराफ की दुकान पर लूट की कोशिश की घटना में शामिल रहे हैं।
रविवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि शनिवार शाम शामली में गेंदामल मार्केट में सराफा व्यापारी सुभाष गोयल से बाइक सवार तीन बदमाशों ने जेवरात से भरा थैला लूटने की कोशिश की थी। इसके बाद बदमाशों ने मेरठ- करनाल हाईवे पर गांव सिंभालका के निकट पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से असलहों के बल पर करीब 24 हजार रुपये लूट लिए थे। दोनों घटना की सूचना पर उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लेकर सीओ सिटी प्रदीप सिंह और शहर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह को को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश देते हुए सर्विलांस और पुलिस की दो टीमों को लगाया गया। एसपी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि दोनों घटनाओं को एक ही गैंग द्वारा किया गया था।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को कांधला क्षेत्र में पुलिस गांव खंदरावली के निकट नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान कार सवार पांच बदमाश पुलिस को देखकर कार छोड़कर जंगल में घुस गए। इस सूचना पर शामली, कैराना, आदर्श मंडी, झिंझाना, बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की घेराबंदी कर ली। इसी दौरान एसओजी सहारनपुर की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों के नाम सनी व रोहित उर्फ पारुल निवासी दैदपुरा थाना नकुड़ और विशाल पंवार निवासी गांव बहलोलपुर थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर हैं। घायल बदमाशों को सीएचसी कांधला में उपचार दिलाया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने शामली में पेट्रोल पंप लूट और सराफा व्यापारी के यहां लूट की कोशिश करने की घटनाओं को अंजाम दिया था। डीआईजी सहारनपुर ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
सहारनपुर जिले में कार लूट समेत कई घटनाएं की
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि उनसे बरामद कार को थाना नकुड़ क्षेत्र से लूटी गई थी। इसके अलावा सहारनपुर के बेहट में पेट्रोल पंप पर लूट, रामपुर मनिहारन में पांच दिन पहले रास्ता न देने पर युवक मयंक को गोली मारकर घायल करने और भगवानपुर हरिद्वार में कैश लूटने की घटना में शामिल रहे है। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। एसपी ने पहले मौके पर और फिर कांधला सीएचसी पहुंचकर पहुंचकर जानकारी ली। सहारनपुर जिले के कई थानों की पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर बदमाशों के बारे में जानकारी ली।
बदमाशों से ये हुई बरामदगी
तीन अवैध असलहा जिनमें प्वाइंट 32 बोर की देसी पिस्टल, डबल बैरल समेत दो तमंचे, सात कारतूस, लूटी हुई रकम के 20 हजार रुपये नगद, पेट्रोल पंप लूट व सराफ से लूट की कोशिश में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बाइक, और लूटी हुई स्विफ्ट डिजायर कार।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से फरार बदमाशों की तलाश
शामली। खंदरावली के जंगल में मुठभेड़ के दौरान फरार हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस ने जंगल में कांबिंग अभियान चलाया। इस दौरान ड्रोन कैमरे को ईख के खेतों के ऊपर उड़ाकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।

कांधला सीएचसी में भर्ती मुठभेड़ में घायल बदमाश- फोटो : SHAMLI

कांधला सीएचसी में भर्ती मुठभेड़ में घायल बदमाश- फोटो : SHAMLI

कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

कांधला क्षेत्र के गांव खन्द्रांवली के जंगल में बदमाशो की तलाश करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली में बदमाशों की तलाश करते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली में ड्रोन कैमरे से बदमाशों की तलाश करवाते सीओ सीटी और कोतवाली प?- फोटो : SHAMLI

क्षेत्र के गांव खंद्रावली में बदमाशों की तलाश करते पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली में बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें