फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास और फ्लाईओवर बने तो जाम से मिले निजात

विज्ञापन
कैराना में पानीपत रोड तीतरवाडा चुंगी के पास लगा जाम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बाईपास और फ्लाईओवर बने तो जाम से मिले निजात
विज्ञापन

शामली। शहर में जाम की समस्या बहुत पुरानी है। इस समस्या के लिए कहीं अतिक्रमण तो कहीं गन्ने के वाहनों की कतार और कहीं पार्किंग न होना इसके लिए जिम्मेदार माना गया है।
शहर में रोज लगने वाले जाम से लोग परेशान रहते हैं। गन्ना सीजन में यह समस्या और ज्यादा गंभीर हो जाती है। गन्ना वाहनों की लाइन सड़कों पर लगने से वाहन निकलना तो दूर की बात पैदल निकलना भी जान जोखिम में डालना है। शहर में बाईपास का निर्माण कार्य करीब 10 साल से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका। जाम के समाधान को लेकर लोगों से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि जाम का स्थाई समाधान शहर में फ्लाई ओवर बने और बाईपास का निर्माण हो, तब जाकर इस समस्या से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

--
शहर में जाम की समस्या बहुत पुरानी है, लेकिन अधिकारी इसके ठोस समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। शहर के बाहर बाईपास का निर्माण होना चाहिए तब इस समस्या का समाधान हो सकता है। - इलयास, रेडीमेड गारमेंटस व्यापारी।
--
शहर में जाम के समाधान के लिए फ्लाईओवर बनना चाहिए। इसके बनने से बाहर जाने वाला और भारी वाहन शहर में न घुसकर ऊपर से होकर बाहर चले जाएंगे। इससे जाम नहीं लगेगा। - राजकुमार जैन, चाट विक्रेता।
--
अतिक्रमण भी जाम का जिम्मेदार है। पालिका और प्रशासन को अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। अतिक्रमण नहीं होगा तो सड़क खुली-खुली रहेगी और यातायात जाम नहीं होगा। - धन प्रकाश, व्यापारी।
शहर में कहीं पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। बाजार में सामान लेने के लिए आने वाले ग्राहक दुपहिया और चार पहिया वाहन को सड़क पर या किनारे पर खड़ा कर देते है। इससे यातायात संचालन में बाधा आती है। पालिका को पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए तभी जाम से कुछ राहत मिल सकती है। - कुंज बिहारी, किरयाना व्यापारी।
---
शहर में अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। अतिक्रमण हटवाया जाता है, लेकिन फिर दोबारा से व्यापारी दुकान के बाहर नाली से आगे सामान रख देेता है। इससे भी जाम की समस्या बनती है। पालिका की तरफ से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और व्यापारियों को नोटिस भेजे गए है। दुकानदार, व्यापारी भी अपनी जिम्मेदारी को समझे और सड़क या बाजार में अतिक्रमण न करें। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका।
विज्ञापन

--
शहर में दोनों मुख्य मार्गों मेरठ-करनाल हाईवे और एमएसके रोड धीमानपुरा पर रेलवे फाटक है। फाटक बंद होते ही शहर में जाम लग जाता है। दिन में कई बार फाटक बंद होने से जाम की समस्या बनी रहती है। शहर में फ्लाई ओवर और बाईपास का निर्माण होने के बाद जाम से राहत मिल सकती है। - भंवर सिंह, जिला यातायात प्रभारी।

शामली हनुमान रोड पर गन्ने की टैक्टर ट्रॉलियों से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें