- मौके से पशु कटान के उपकरण और एक क्विंटल 20 किलो मांस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला शाहघासी में दिनदहाड़े अवैध रूप पशु कटान करते तीन आराेपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके से पशु का एक क्विंटल 20 किलोग्राम मांस और कटान के उपकरण बरामद किए। वहीं मांस का नमूना लेकर प्रयोगशाला के लिए भेजा गया है। मीट को जेसीबी द्वारा गड्ढा खोदवाकर दफन किया गया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
सोमवार की सुबह मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला शाहघासी दरवाजा के एक खंडहर मकान में पशु का अवैध कटान किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवैध रूप से पशु कटान कर रहे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक आरोपी मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने मौके से एक क्विंटल 20 किलोग्राम मांस और कटान करने में इस्तेमाल करने के उपकरण बरामद किए।
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम उस्मान, मकबूल निवासी मोहल्ला शाहघासी दरवाजा झिंझाना, अनस आजाद चौक शामली बताया। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर मांस का नमूना लेकर प्रयोगशाला के लिए भिजवाया, वहीं मौके पर मिले मांस को नगर पंचायतकर्मियों द्वारा बुलडोजर से गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।