फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अवर अभियंता को पीटने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। गांव गोगवान में विद्युत निगम के अवर अभियंता को बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है।
गांव गोगवान में बृहस्पतिवार को विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना पर पावटीकलां विद्युत फीडर पर तैनात अवर अभियंता प्रेम सिंह टीम के साथ पहुंचे थे। टीम ट्रांसफार्मर को ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराकर वापस लौट रही थी, तभी अवर अभियंता की एक केबल पर नजर पड़ी। उन्होंने बाइक रोककर जांच की, तो पता चला कि उक्त केबल के माध्यम से असलम के मकान में बिजली चोरी की जा रही है।
विज्ञापन

इसके बाद टीम कार्रवाई के लिए आगे बढ़ी तो अवर अभियंता को ग्रामीणों ने घेर लिया तथा उनके साथ जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पिटाई की, जिसमें वे बेहोश होकर वहीं गिर गए थे। अवर अभियंता प्रेम सिंह की तहरीर के आधार पर असलम, उसकी पत्नी मोमिना, भाई वादिल, शोएब व अय्यूब निवासीगण गांव गोगवान और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने असलम, अय्यूब व मुशाहिद को गिरफ्तार कर लिया। मुशाहिद का नाम जांच के दौरान सामने आया था। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें