फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 02 May 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में बुद्ध पूर्णिमा पर यमुना नदी में स्नान करते श्रद्धालु-संवाद
विज्ञापन
कैराना। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हरियाणा और यूपी के हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और पीएसी जवानों के साथ ही गोताखोर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार सुबह 6:00 बजे से ही यमुना तट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान करके सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। इसके अलावा बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की और ब्राह्मणों को दान दक्षिणा और वस्त्र आदि भेंट किए।
गंदेवड़ा संगम पर नाममात्र के श्रद्धालु पहुंचे
जलालाबाद। गंदेवड़ा स्थित गंगा-यमुना संगम घाट इस बार सूना नजर आया। स्थानीय लोगों के अनुसार घाट पर कभी पानी रहता है तो कभी पूरी तरह सूख जाता है, जिससे श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति बनी रहती है। इसी असमंजस के चलते दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं ने इस बार यहां आने से परहेज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें