फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Sat, 02 May 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में गुरु गोरखनाथ के प्रकट उत्सव पर शोभायात्रा में सजी भोले शंकर की झांकी । संवाद
विज्ञापन
शामली। श्री गोरखनाथ के प्रकट उत्सव पर शिव गोरखनाथ मंदिर रेलपार से शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों से आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शिव गोरखनाथ मंदिर सेवा समिति रेलपार के तत्वावधान में शुक्रवार काे मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंडित विनोद शर्मा ने कराया। शोभायात्रा का शुभारंभ पीर योगी शेरनाथ महाराज ने बाबा गोरखनाथ की जोत प्रज्ज्वलित कर किया। शोभायात्रा में शिव तांडव, भगवान शिव की बरात एवं ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु नाचते झूमते हुए चलते रहे। शोभायात्रा का रेलपार बाईपास पर संजय गोयल के आवास पर सर्वमंगला शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा प्रसाद वितरण व स्वागत किया गया।
इस दौरान डॉ. राजेंद्र संगल, डॉ. सुशील मित्तल, रामअवतार संगल, रामकुमार, आकाश गोयल आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर बुढ़ाना रोड बाईपास, हनुमान रोड, मिल रोड, अग्रसेन पार्क, शिव चौक, भिक्की मोड़, माजरा रोड होते हुए टंकी रोड स्थित भैरव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनोज रामकुमार, सुनील कुमार, दुष्यंत गौड़ दुष्यंत गौड़, रामकिशन उपाध्याय, कैलाशचंद, शिवकुमार, सतपाल, विनोद, केपी भट्टी, वीरपाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

शामली में गुरु गोरखनाथ के प्रकट उत्सव पर शोभायात्रा में सजी भोले शंकर की झांकी । संवाद

शामली में गुरु गोरखनाथ के प्रकट उत्सव पर शोभायात्रा में सजी भोले शंकर की झांकी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें