शामली। गांव मनट मंटी निवासी व्यक्ति ने ऑनलाइन भैंस खरीदने के लिए साइबर क्राइम के शातिरों ने 79 हजार 200 रुपये रुपये की ठगी कर ली। एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव मनट मंटी निवासी कश्मीर सिंह ने साइबर क्राइम थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने ऑनलाइन पशु खरीदने के लिए सोनू जाट डेरी फार्म से एक भैंस खरीदने के लिए मोबाइल फोन से बात हुई। सोनू ने 6200 रुपये रजिस्ट्रेशन कराया, फिर उसके कहने पर उसने 14500 रुपये का जीपीआरएस रिचार्ज करा दिया। उसके पास फिर कॉल आई कि गलत रिचार्ज करा दिया। 14 हजार रुपये और 500 रुपये अलग रिचार्ज करना है।
इसके बाद उसने फिर अलग-अलग एनएफटी करा दी। इसके बाद उन्हें धमकाया कि एनएफटी एक घंटे बाद एक्टिव होगी। इसका उन्हें लेट चार्ज देना पड़ेगा। इसके बाद उससे कहा गया कि अब वह लेट हो गए हैं, इसलिए जीपीआरएस रिचार्ज करने के लिए 12300 रुपये का रिचार्ज कराने के लिए कहा गया। उसने रिचार्ज कराया तो फिर उसे 12 हजार रुपये व 300 रुपये का अलग-अलग रिचार्ज कराने के लिए कहा गया।
इसके बाद उससे नाइट चार्ज के नाम पर 19400 रुपये का रिचार्ज कराया गया। इसके बाद फोन बंद हो गया। इसके बाद उसके पास दूसरे नंबर से काॅल आई कि उसके साथ फ्रॉड हो चुका है। उसे पकड़वाने के लिए उसके एकाउंट में 14256 रुपये डाल दो। इसके बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।