फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में लड़कियां पिछले वर्ष के साथ ही इस वर्ष भी लड़कों से आगे रही। प्रथम दस की सूची में हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा परिणाम में छात्राएं अधिक रही।
विज्ञापन

वर्ष 2024 के यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जनपद की टॉप टेन की सूची में हाईस्कूल के परिणाम में 17 छात्र-छात्राएं शामिल रहे थे, इनमें आठ लड़कियां और नौ लड़के शामिल थे। जबकि इंटर में प्रथम टॉप टेन सूची में 11 छात्र-छात्राएं शामिल रहे थे्र इनमें नौ छात्राएं और केवल दो छात्र शामिल थे। वहीं वर्ष 2025 के परीक्षा परिणाम में भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार की हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में 11 छात्र-छात्राएं शामिल है। इनमें से छह छात्राएं और पांच छात्र है। वहीं इंटर के परिणाम में भी 12 की सूची में आठ लड़कियां और चार लड़के शामिल है। इस प्रकार पिछले दो वर्ष से लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में भी लड़कों को पछाड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें