फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार नहीं बढ़ेगा जिला योजना का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार नहीं बढ़ेगा जिला योजना का बजट
विज्ञापन

शामली। कोरोना काल को देखते हुए जिला योजना का बजट इस बार नहीं बढ़ाया जाएगा। वर्ष 2021-22 की जिला योजना 162 करोड़ 62 लाख रुपये की होगी। वर्ष 2020-21 की जिला योजना में का भी बजट काफी कम मिला है, जबकि इससे पहले साल की जिला योजना में भी मात्र 48 करोड़ छह लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

आगामी वित्तीय वर्ष की जिला योजना की तैयारी शुरू हो गई है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष की जिला योजना का आधा बजट भी अभी नहीं मिला है। शासन से आदेश जारी किए गए हैं कि जिला योजना का बजट न बढ़ाया जाए। आगामी जिला योजना में 162.62 करोड़ की रखी जाए। वर्ष 2019- 20 की 146 करोड़ 17 लाख रुपये की जिला योजना बनी थी। इसमें से 48 करोड़ 6 लाख रुपये की धनराशि खर्च हुई है। नेडा, पर्यटन, माध्यमिक, शिक्षा, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, छात्रावास, साज सज्जा, एलोपैथिक, होम्योपैथिक, यूनानी, आयुर्वेदिक, स्वच्छ शौचालय, आवास आदि का बजट शून्य रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 162 करोड़ 62 लाख रुपये की जिला योजना में से 74 करोड़ 16 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। जिला अर्थ संख्याधिकारी लक्ष्मी देवी के मुताबिक कोरोना काल को देखते हुए वर्ष 2021-22 की जिला योजना का बजट नहीं बढ़ाया जाएगा। आगामी वर्ष की जिला योजना 162 करोड़ 62 लाख रुपये की होगी। उन्होंने बताया कि जिला योजना के लिए तैयारी शुरू हो गई है। विभागों से संशोधित प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें