थानाभवन। होली त्योहार के मद्देनजर थाने में डीजे संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में होली त्योहार पर डीजे न बजाने के निर्देश दिए।
बुधवार को थानाभवन थाना परिसर में सीओ सुनील कुमार त्यागी ने डीजे संचालकों की एक बैठक ली।
बैठक में उन्होंने होली त्योहार और मतगणना को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजे न बजाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा घर के आंगन में या किसी खुले स्थान पर, सड़क आदि पर कोई डीजे नहीं लगाया जाएगा।
अगर कोई कार्यक्रम किया जाना है उसकी सूचना देकर अनुमति लेना आवश्यक है। घर के भीतर कोई सामान्य साउडस्पीकर लगाकर संगीत चलाया जा सकता है। बैठक में नगर के चार दर्जन से अधिक डीजे संचालकों नवीन अरोरा, रविंद्र सैनी, हरीश सिंघल, सोनू पांचाल, अरुण सैनी, मुनेश उपाध्याय, कुलदीप, आशु सैनी, राजेश, अंग्रेज, केपी सैनी, सचिन सैनी सहित प्रधान उपस्थित रहे।
शांति व्यवस्था बनाने में करें सहयोग
झिंझाना। होली के मद्देनजर सीओ ने थाना झिंझाना में डीजे संचालकों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। बुधवार को थाना झिंझाना में बैठक के दौरान सीओ आनंद वर्मा ने डीजे संचालको से कहा कि होली पर किसी को भी अपना डीजे किराए पर नहीं देना है। क्योंकि दुल्हैंडी पर डीजे बजाकर डांस करने के दौरान झगड़े की आशंका रहती है।