फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस हजार रुपये मांगा मानदेय

Mon, 26 Sep 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। समायोजन से वंचित शिक्षा मित्रों ने समायोजन होने तक मानदेय बढ़ाने के लिए कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


सोमवार को शिक्षा मित्र संघ ने कलक्ट्रेट में हंगामा प्रदर्शन करते हुए समायोजन करने तक मानदेय के रुप में 30,000 रुपये देने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एमपी सिंह को सौंपते         हुए जल्द ही मांग पूरी करने की        मांग की।

संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने 1 लाख 37 हजार शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त कर दिया था। जबकि 26 हजार शिक्षा मित्र सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के कारण समायोजन से वंचित रह गए।
विज्ञापन


शिक्षा मित्रों ने धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री से समायोजन होने तक 3500 रुपये मानदेय के स्थान पर 12 माह का 30 हजार के हिसाब से भुगतान करने व समायोजन से वंचित शिक्षा मित्रों के लिए सहायक अध्यापक पद को सुरक्षित रखने की मांग की। इस दौरान आदेश चौधरी, प्रमोद शर्मा, प्रवीन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें