फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोच-विचार कर निकलें घर से, जगह-जगह होगा जाम

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव डांगरोल मे बैठक करते किसान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कृषि कानूनों के विरोध, एमएसपी पर कानून बनाने की मांग के समर्थन में भारत बंद के आह्वान पर किसान संगठनों के साथ विपक्षी दल भी जुड़ गए हैं। मंगलवार को जिले भर में जगह-जगह जाम लगाया जाएगा। भाकियू, रालोद और सपा नेताओं ने जाम की घोषणा की है। साथ ही भाकियू नेताओं ने शहर में घूमकर व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सहयोग की मांग की। उधर, पुलिस अधिकारियों ने भाकियू नेताओं के साथ बैठक कर शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही किसान संगठन एवं विपक्षी दल के नेता मंगलवार को होने वाले भारत बंद की तैयारियों में जुटे रहे। भाकियू नेता के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, योगेंद्र पंवार, दीपक शर्मा, पप्पू मालैंडी, संजीव राठी, अजीत, ओमवीर पटवारी आदि ने शहर में घूमकर व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। कुलदीप पंवार ने बताया कि जिले में जगह-जगह जाम रहेगा। किसान और उनसे जुड़ा हर व्यक्ति स्वत: ही भारत बंद के आह्वान को समर्थन कर रहा है।
व्यापारियों ने समर्थन का आश्वासन दिया है। इसके बाद सीओ प्रदीप सिंह ने थाने में भाकियू नेताओं के साथ बैठक की। उन्हें शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराने के लिए कहा गया है। भाकियू के साथ सपा और रालोद नेता भी जाम लगाएंगे। गांव डांगरौल में हुई किसानों की बैठक में कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर गांव के बाहर जाम लगाने का निर्णय लिया गया। किसान नेता मास्टर बलवीर सिह व राजन जावला के नेतृत्व में मंगलवार को जाम लगाया जाएगा। इस दौरान मदन, राजवीर, राजकुमार, रविंद्र, चरण, रामधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
इन स्थानों पर लगेगा जाम
- भाकियू मेरठ करनाल हाईवे पर बिड़ौली, गाड़ीवाला चौक, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कांधला, चरथावल बस स्टैंड थानाभवन तथा पानीपत-खटीमा हाईवे पर बनत में जाम लगाएगी। इसके अलावा टिटौली, ऊन, काबड़ौत पुल एवं लिलौन में भी ग्रामीण एकत्र होकर जाम लगाएंगे। कांधला-बुढ़ाना रोड पर किसान नेता बलवी
- रालोद की ओर से शामली में अजंता चौक तथा कांधला में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के पास जाम लगाया जाएगा।
- सपा की ओर से मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंभालका में जाम लगाया जाएगा।
---------
एंबुलेंस और बरात के वाहनों को रहेगी छूट
शामली। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने बताया कि जाम के दौरान इमरजेंसी वाहनों को नहीं रोका जाएगा। एंबुलेंस, बरात की गाड़ियों को जाने दिया जाएगा। स्कूली वाहनों तथा परीक्षा आदि देने जा रहे छात्र-छात्राओं को छूट रहेगी।
व्यापारी बंद रखेंगे प्रतिष्ठान
जलालाबाद। जलालाबाद के व्यापार मंडल ने किसानों की मांग को देखते हुए भारत बंद के आह्वान में अपना समर्थन दिया। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर किसानों का समर्थन करेंगे। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष माजिद मलिक, महामंत्री सत्यपाल, कोषाध्यक्ष सुशील गोयल, राकेश पाल, दिनेश कुमार, जनेश्वर, आदि का सहयोग रहा।
जबरन दुकान बंद कराने पर होगी कार्रवाई
थानाभवन। किसान संगठनों के बंद के आह्वान पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए थाना पुलिस ने शांति समिति की बैठक बुलाई। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, ग्रामीणों की बैठक में कहा कि कोई दुकानें जबरन बंद न कराए। स्वेच्छा से कोई दुकान बंद कर सकता है। कोई जबरदस्ती करता है या अराजकता फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सुशील गर्ग, मनोज कुच्छल, पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, अनमोल गर्ग, लवी ठाकुर, सुधीर गर्ग, बोबी आरोरा सभासद, अश्वनी गोयल आदि मौजूद रहे।
जबरन दुकान बंद कराने वालों पर होगी कार्रवाई
शामली। बंद को लेकर थाना प्रभारी झिंझाना ने कस्बे के व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी अपनी मर्जी से दुकानें बंद करते हैं तो ठीक है लेकिन यदि कोई जबरन दुकानें बंद कराए तो पुलिस को सूचना दें। जबरदस्ती दुकान बंद कराने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद कुरैशी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष मित्तल आदि मौजूद रहे।
कांधला में धरना-प्रदर्शन करेंगे रालोद कार्यकर्ता
कांधला। क्षेत्र के गांव भारसी में भारत बंद को लेकर रालोद की पंचायत में किसानों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई। रालोद कार्यकर्ता कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर किसानों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
क्षेत्र के गांव भारसी में किसान अशोक चौधरी के आवास पर सोमवार को क्षेत्र के किसानों की पंचायत हुई। रालोद के जिला महासचिव अरविंद पंवार ने कहा कि किसान महा आंदोलन सफल बनाने के लिए आठ दिसंबर को किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसान संगठनों के द्वारा भारत बंद का रालोद पूर्ण समर्थन करती है। केंद्र सरकार को तीनों बिलों को तत्काल वापस लेकर किसानों की मांग को मानना चाहिए। रालोद कार्यकर्ता आठ दिसंबर को किसानों के साथ कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पास काले कानून के विरोध में धरना-प्रदर्शन करेंगे। पंचायत की अध्यक्षता बाबा जगपाल व संचालन पूर्व प्रधान पप्पू के द्वारा किया गया। पंचायत में भाकियू ब्लाक अध्यक्ष पप्पू पंवार, रमेश, इकबाल, यशपाल, अनुज, बाबूराम, रामनिवास, रामपाल, नीरज सहित आदि किसान मौजूद रहे।
--------
इन स्थानों पर भी रहेगा जाम
शामली: भारतीय किसान संघ के जिला महासचिव अमित निर्वाल ने बताया कि संगठन की ओर से एसटी तिराहा शामली पर जाम लगाया जाएगा। इसके अलावा किसान चौसाना-थानाभवन मार्ग, खोड़समा तिराहे से शामली मार्ग, चौसाना-बिड़ौली मार्ग पर जाम लगाएगी। अलग-अलग स्थानों पर न्यामत अली, गुरुमुख सिंह, रणधीर सिंह, लाखन सिंह, अब्बास प्रधान, राजकुमार, राणवीर सिंह, अशोक, केपी सिंह, इकराम अली, रजवंत सिंह, मोहर सिंह, मांगेराम आदि शामिल रहेंगे।

शामली बजार भारत बंद में सहयोग की अपील करते भाकियू नेता।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें