फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: देरी से चलने वाली ट्रेनों पर रहेगी नजर, तलाशे जाएंगे कारण

Tue, 15 Apr 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सहारनपुर। देरी से चलने वाली ट्रेनों पर नजर रखी जाएगी। ट्रेनों के लेट होने के कारणों को तलाशा जाएगा। इसके लिए टीम गठित की जाएगी। अंबाला मंडल समयानुसार ट्रेनों के संचालन में देशभर में छठे नंबर है।
विज्ञापन




रेलवे रोजाना देरी से चलने वाली ट्रेनों की सूची तैयार करेगा। इसके बाद इन ट्रेनों के देरी से चलने के कारणों को तलाशा जाएगा। सोशल मीडिया पर कई बार ट्रेनों के देरी से संचालित होने की शिकायतें मिलती हैं। अधिकतर स्पेशल ट्रेनें घंटों की देरी से चलती हैं। होली पर भी रेलवे की ओर से संचालित अधिकतर स्पेशल ट्रेनें आठ से 12 घंटे देरी से चल रही थीं। इसके अलावा पैसेंजर ट्रेनें भी कई बार लेट संचालित होती हैं। ऐसे में दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन कठिनाइयों को दूर करने के लिए रेलवे ने कदम उठाया है। रेलवे संचालन से जुड़े लोगों को टीम में शामिल करेगा, जिससे ट्रेनों के देरी से संचालन का कारणों को तलाशा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें