फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए होगा त्रिकोणीय मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सहसचिव प्रशासनिक पद पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव में सोमवार को 4 कनिष्ठ सदस्य पद के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। एल्डर कमेटी के सदस्य नीरज चौहान ने बताया कि 23 दिसंबर को होने वाले बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर रामकुमार वशिष्ठ, खड़क सिंह चौहान व ब्रह्म सिंह, महासचिव पद पर जावेद अली, संजय कुमार कश्यप व सतेंद्र सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, अमित मित्तल व मोहम्मद अखलाक चुनाव मैदान में है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नकली सिंह व बाबूराम व सहसचिव प्रशासनिक पद पर अनंत कुमार व उदय सिंह आमने-सामने चुनाव लड़ेंगे। सहसचिव पुस्तकालय के लिए राकेश कुमार प्रजापति तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राहुल चौहान निर्विरोध निर्वाचित होंगे। चार कनिष्ठ सदस्य पद के प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद राहुल सिंह, श्यामू कुमार, नदीम अहमद, अमित कुमार, संजय कुमार अग्रवाल, मोहम्मद शाकिर, रोहित कुमार व मोहम्मद अजमल के बीच मुकाबला होगा। कार्यकारिणी में 4 कनिष्ठ सदस्य बनाए जाएंगे। 23 दिसंबर को एल्डर कमेटी के सदस्यों ईशपाल सिंह, ब्रहमपाल सिंह चौहान, मुख्तार हुसैन, राजबीर सिंह व नीरज चौहान की देखरेख में बार भवन में मतदान के बाद चुनाव परिणाम घेाषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें