फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: दो ब्लॉकों में एक-एक गांव में घमासान की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के लिए होगा घमासान
विज्ञापन

शामली। ब्लाक प्रमुख पद के चुुनाव में दावेदारों के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा। चुनाव के लिए सत्ता और विपक्ष बीडीसी सदस्यों को अपने-अपने खेमे में करने में जुटे हैं। जिले के शामली और कांधला ब्लाक ऐसे हैं, जहां एक-एक गांव में ही घमासान होने के आसार हैं। एक ही गांव के भाजपा और सपा-रालोद अपने प्रत्याशी बनाने की रणनीति में जुटे हैं।
थानाभवन ब्लाक प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा का क्षेत्र है। कांधला ब्लाक पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह के प्रभाव वाला क्षेत्र है। शामली और कांधला ब्लॉक से सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल की भी प्रतिष्ठा जुड़ी है। कैराना ब्लाक हसन परिवार और कैराना सांसद रहे हुकुम सिंह के परिवार के प्रभाव वाला क्षेत्र है। जिला पंचायत के साथ ही ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की सक्रियता शुरू हो गई है। बीडीसी सदस्यों पर अभी से ब्लाक प्रमुख पद के लिए राजनीतिक दलों ने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है, हालांकि राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों की दौड़ में भाजपा को घेरने के लिए रालोद- सपा संयुक्त प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। शामली ब्लाक से प्रमुख रहीं हाथी करौंदा निवासी जयदेव मलिक की पत्नी मुन्नी देवी को भाजपा अपना प्रत्याशी बना सकती है, जबकि विपक्ष भी इसी गांव की मानसी को चुनाव मैदान में उतार सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला ब्लाक में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के भतीजे हरविंदर चौहान पहली योजना में ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। ब्लाक प्रमुखी चुनाव के लिए पूर्व मंत्री ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इसके बावजूद कांधला ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा की ओर से पूर्व प्रमुख डॉक्टर विनोद मलिक और निवर्तमान प्रमुख हरविंद्र चौहान के नाम चर्चाओं में हैं। पूर्व प्रमुख विनोद मलिक मखमूलपुर खासपुर के रहने वाले हैं। विपक्ष भी ब्लाक प्रमुख पद पर मखमूलपुर-खासपुर निवासी मांगेराम मलिक पर दांव खेल सकता है। इस तरह शामली और कांधला ब्लॉक में एक-एक गांव के ही प्रत्याशियों में घमासान हो सकता है। थानाभवन ब्लाक में सपा की ओर से अंबेहटा याकूबपुर निवासी संजय की पत्नी बेबी के नाम को लेकर चर्चाएं हैं। सपा नेता शेर सिंह राणा उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। उधर, भाजपा की ओर से दखौड़ी जमालपुर निवासी प्रियंका देवी का नाम चर्चाओं में है। ऊन ब्लाक में भाजपा की ओर पिंडौरा गांव निवासी पूर्व प्रमुख रामपाल सिंह और विपक्ष की ओर से पीरखेड़ा निवासी जयवीर सिंह के नाम सामने आ रहे हैं। ऊन ब्लाक में रामपाल सिह पूर्व प्रमुख रहे चुके हैं।
ब्लाक प्रमुख पदों का आरक्षण---
थानाभवन-अनुसूचित महिला
शामली - पिछड़ा वर्ग महिला
कांधला - अनारक्षित
कैराना- अनारक्षित
ऊन - पिछड़ा वर्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें