फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आरोग्य मेले में बुखार, नजला, खांसी और एलर्जी के मरीज रहे ज्यादा

विज्ञापन
शामली के मोहल्ला बरखंड़ी में अर्बन अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य ​शिविर में मरीजों की जांच करते
विज्ञापन
जिले में 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुए आरोग्य मेले
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें वायरल बुखार, नजला, खांसी और एलर्जी के मरीज ज्यादा आए। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में सुबह से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। आरोग्य मेले में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। शहर के मोहल्ला बरखंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दीपांशु चौधरी ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में 42 मरीज आए। इनमें 12 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें परामर्श व दवा दी गई। इनके अलावा खांसी जुकाम के सात, बुखार के दो, एलर्जी के चार और अन्य रोगों के मरीज रहे। मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। आरोग्य मेले में दोपहर एक बजे तक 45 मरीज आए। इनमें 15 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनके अलावा बुखार, नजला, खांसी, एलर्जी, गैस व पेट दर्द के मरीज ज्यादा रहे। सभी मरीजों को दवा वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें